डीएवी कॉलेज, पेहवा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस व राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भव्य समारोह आयोजित



राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि 
पिहोवा,

 डीएवी कॉलेज, पेहवा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 128वें जन्म दिवस पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुखबीर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और उनकी देशभक्ति के बारे में व्याख्यान देकर की। उन्होंने छात्रों को नेताजी की पुस्तक को पढ़ने के लिए प्रेरित किया और छात्रों को कुछ पुस्तकें भेंट कीं।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती वर्मा बीए अंतिम वर्ष ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान जतिन बीए प्रथम वर्ष व बेबी देवी अंतिम वर्ष और तृतीय स्थान करणदीप सिंह बीए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हैप्पी बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पिंकी देवी द्वितीय वर्ष व सोहिल अली बीए प्रथम वर्ष और तृतीय स्थान साहिल बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।

एसोसिएशन ऑफ़ पोलिटिकल साइंस के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस व नेताजी की जयंती पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व व वोट की आवश्यकता को लेकर अपने विचार सांझा किए।

इस कार्यक्रम में अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नवीन शर्मा, करणदीप सिंह, बेबी देवी, पिंकी, अरुण, सोहेल अली आदि छात्रों ने भाग लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post