राजेश वर्मा।
पिहोवा,
पेहवा के डी.ए.वी. कॉलेज में एसोसिएशन ऑफ पॉलिटिकल साइंस के छात्रों द्वारा एक वोटर अवेयरनेस रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में महाविद्यालय के सभी छात्रों ने भागीदारी निभाई।
एसोसिएशन ऑफ पॉलिटिकल साइंस के संयोजक और राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुदीप कुमार ने बताया कि इस रैली के द्वारा छात्रों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व से परिचित करवाना और उन्हें इलेक्शन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करना था।
एसोसिएशन ऑफ पॉलिटिकल साइंस के प्रेसिडेंट नवीन शर्मा ने बताया कि इस रैली में सभी छात्रों और छात्राओं ने बड़े उत्साहित होकर भागीदारी निभाई और आगामी चुनाव में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रतिज्ञा की।
इस रैली में करणदीप सिंह, गुरमीत कौर , महक , आर्यन, कृष्ण इत्यादि छात्र छात्राओं ने इसमें बड़े उत्साह से भागीदारी निभाई। इसके पश्चात छात्रों ने एक वोटर अवेयरनेस कैंप भी लगाया। जिसमें जिन छात्रों के वोट नहीं बने थे, उन्हें वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया व जिन छात्रों की समस्याएं थी, उनका यथासंभव समाधान करने का प्रयास किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह रैली छात्रों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने में मदद करेगी। उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
इस रैली का उद्देश्य छात्रों में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाना और उन्हें मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देना था। इससे छात्रों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में पता चलता है और वे सकारात्मक रूप से समाज में योगदान कर सकते हैं।
Tags
पिहोवा