पौधारोपण अभियान से हरा-भरा पिहोवा की दिशा में एक कदम

पौधारोपण अभियान से हरा-भरा पिहोवा की दिशा में एक कदम

राजेश वर्मा। विलेज ईरा 
पिहोवा, 14 अगस्त  


पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पिहोवा के नए सरकारी अस्पताल, अरुणाए रोड पर एक विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग, प्रैस एसोसिएशन  और शिव सेना हिंदुस्तान के सहयोग से किया गया ।पौधारोपण करते हुए एसडीएम अमन कुमार  ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए  कहा, "पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने आसपास के पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाए। पौधारोपण एक छोटा सा कार्य प्रतीत हो सकता है, लेकिन इसका प्रभाव बहुत बड़ा होता है।
इस अभियान की शुरुआत एसडीएम अमन कुमार ने गुलहड के पौधे का रोपण करके की, जो भारतीय संस्कृति में पवित्र और औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। गुलहड का पौधा न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि यह भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में भी विशेष स्थान रखता है।प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नमिता गुप्ता ने कहा,  की"स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान के माध्यम से हम सभी को यह संदेश देना चाहते हैं कि पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण को हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।"शिव सेना हिंदुस्तान के प्रदेश अध्यक्ष जागीर मोर प्रेस एसोसिएशन के प्रधान विनोद सैनी उप प्रधान संजीव पुरी ने विभिन्न प्रकार के फलदार, फूलदार, और छायादार पौधों का रोपण किया।

इस सफल आयोजन के समापन पर एसडीएम अमन कुमार ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, "इस तरह के अभियानों में सभी की सहभागिता आवश्यक है। हम सबको मिलकर अपने शहर को ही हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। यह सिर्फ एक शुरुआत है, और हमें इस दिशा में और भी कई कदम उठाने की जरूरत है।"इस मौके पर  पत्रकार संजीव पूरी कुलवंत सिंह विनोद सैनी मोहितेश पौलस्त्य विनोद प्रजापति शिव सेना हिंदुस्तान  प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, हल्का प्रधान रोशन, शर्मा सुनहरा गुजर राजेश शर्मा  , गुरप्रीत ,सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति  मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post