भारतीय रेलवे यमुनानगर से कुरुक्षेत्र-पटियाला नई रेलवे लाइन बिछाने के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर मंंजूरी जल्दी ही मिलेगी


राजेश वर्मा। विलेज ईरा
कुरुक्षेत्र।
 भारतीय रेलवे के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने कुरुक्षेत्र जिला भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, महासचिव सुशील राणा व सुनील चौधरी व कुरुक्षेत्र जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन आश्री सहित अन्य जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की मांंग पर भरोसा दिलाया है कि भारतीय रेलवे यमुनानगर से कुरुक्षेत्र-पटियाला नई रेलवे लाइन बिछाने के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर मंंजूरी दिलाने में कोई कसर नही छोड़ेगा। वे यहां कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ जम्मू कश्मीर से रेलवे बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र भगत व बोर्ड के हरियाणा के सदस्य यतेंद्र सिंह, रेलवे के एडीआरएम अनिरुद्ध कुमार व रेलवे के लगभग एक दर्जन अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी थे। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर जिला भाजपाईयों से बातचीत करते हुए चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने दिल्ली से वैष्णो देवी तक चलने वाली वंदे मातरम ट्रेन का ठहराव कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर भी जल्द करवाने का  भरोसा दिलाया। साथ ही पिछले काफी समय से बंद हिमालयन क्वीन को भी शुरू करवाने का आश्वासन दिया। रेलवे के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने जिला भाजपाईयों की मांग पर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन एवं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शहरी क्षेत्र के बीच पड़ने वाले रेलवे फाटकों पर पिछले काफी समय से पड़ी गंदगी को भी गंभीरता से लिया और रेलवे के एडीआरएम अनिरुद्ध कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वे धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की धार्मिक गरिमा को देखते हुए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन व अन्य रेलवे फाटकों के पास पड़ी गंदगी को उठवाने का प्रबंध करे। इतना ही चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न को जब कुरुक्षेत्र जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए लगाई गई सीटोें पर पड़ी गंदगी व कबूतरों की बीटों को दिखाया तो चेयरमैन महोदय ने रेलवे विभाग कुरुक्षेत्र के अधिकारियों की न केवल कड़ी प्रताडना की अपितु संंबंधित अधिकारी पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाने के भी निर्देश जारी किए लेकिन चेयरमैन ने बाद में दोषी अधिकारी द्वारा माफी मांग कर उन्हें चेतावनी पर छोड़ने की गुहार लगाई तो चेयरमैन महोदय ने उन्हें चेतावनी देकर फिलहाल तो छोड़ दिया और साथ ही कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कुरुक्षेत्र, थानेसर रेलवे स्टेशन व थानेसर शहर के मध्य में पड़ने वाले रेलवे फाटकों के साथ कही पर भी गंदगी पाई गई तो उन पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा अपितु उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी अच्छा करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को मधयनजर रखते हुए रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान को प्रमुखता देंगे उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। चेयरमैन ने जिला भाजपाईयों की मांग पर रेलवे के एडीआरएम अनिरूद्ध कुमार को निर्देश दिए कि कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए डेढ दर्जन बैंच व गर्मी के आगामी मौसम को देखते हुए डेढ दर्जन नए पंखे भी लगाए जाए। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने देखा कि कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर कई जगह फर्श पर पत्थर टूटे पडेÞे है इनसे यात्रियों को ठोकर लगने का भय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के क्षतिग्रस्त सभी पत्थरों की मुरम्मत की जाए ताकि रेलवे स्टेशन पर आने वाले किसी भी यात्री को ठोकर न लग सके। इसके अलावा चेयरमैन ने रेलवे स्टेशन पर लगी खाद्य पदार्थो की रेहडी पर बिक्री के लिए रखे सामान की बारिकी से जांच की व कर्मचारियों को वैक्सीन प्रमाण पत्र को भी देखा। उन्हें कड़े निर्देश दिए कि पूरे भारत वर्ष की तर्ज पर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर भी खाद्य सामग्री बेचने वाले ठेकेदार किसी भी यात्री को बिना बिल दिए कोई भी खाद्य सामग्री नही बेच सकते। यदि कोई ठेकेदार ऐसा करता पाया गया तो उसनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और साथ ही उनके लाइसेंस भी रद्द कर दिए जाएंगे। चेयरमैन महोदय ने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के संबंधित ठेकेदार को भी उसकी खामियों के लिए जमकर लताड लगाई। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मसरोवर का भी अवलोकन किया और वहां सांयकाल को होने वाली आरती के दौरान पूजा अर्चना की। इससे पूर्व भाजपाईयों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि चूंकि वे पार्टी के वफादार कार्यकर्ता है इसलिए वे सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देंगे और उनके माध्यम से रेलवे की जो भी समस्या होगी उनसे विचार विमर्श करेंगे। उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के सदस्य करण बेदी, महिला विंग की अध्यक्षा परमजीत कश्यम, पूर्व अध्यक्षा निशा महेश्वरी, शशि, जिला उपाध्यक्ष रोशन बेदी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह, पिपली मंडल अध्यक्ष देसराज शर्मा व जिला महासचिव सुनील चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा व आइटी प्रमुख सचिन कुमार भी थे। ब्रह्मसरोवर पर होने वाली आरती उपरांत पंडित बलराम शर्मा व केडीबी के सदस्य सुशील राणा व जिला प्रधान राजकुमार सैनी ने चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न, सदस्य यतेंद्र सिंह व सुरेंद्र भगत के साथ-साथ रेलवे के उपस्थित अन्य अधिकारियों को भी 48 कोस की परिक्रमा पुस्तक देकर सम्मानित भी किया 

 सकते। यदि कोई ठेकेदार ऐसा करता पाया गया तो उसनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और साथ ही उनके लाइसेंस भी रद्द कर दिए जाएंगे। चेयरमैन महोदय ने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के संबंधित ठेकेदार को भी उसकी खामियों के लिए जमकर लताड लगाई। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मसरोवर का भी अवलोकन किया और वहां सांयकाल को होने वाली आरती के दौरान पूजा अर्चना की। इससे पूर्व भाजपाईयों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि चूंकि वे पार्टी के वफादार कार्यकर्ता है इसलिए वे सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देंगे और उनके माध्यम से रेलवे की जो भी समस्या होगी उनसे विचार विमर्श करेंगे। उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के सदस्य करण बेदी, महिला विंग की अध्यक्षा परमजीत कश्यम, पूर्व अध्यक्षा निशा महेश्वरी, शशि, जिला उपाध्यक्ष रोशन बेदी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह, पिपली मंडल अध्यक्ष देसराज शर्मा व जिला महासचिव सुनील चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा व आइटी प्रमुख सचिन कुमार भी थे। ब्रह्मसरोवर पर होने वाली आरती उपरांत पंडित बलराम शर्मा व केडीबी के सदस्य सुशील राणा व जिला प्रधान राजकुमार सैनी ने चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न, सदस्य यतेंद्र सिंह व सुरेंद्र भगत के साथ-साथ रेलवे के उपस्थित अन्य अधिकारियों को भी 48 कोस की परिक्रमा पुस्तक देकर सम्मानित भी किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post