पिज्जा बर्गर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाहा


अभिषेक पूर्णिमा

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची मौके पर,कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

पिहोवा, 9 जून।  टावर वाली गली में स्थित दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इटालियन फूड जोन के नाम से टावर वाली गली में दुकान स्थित है। जिसकी सजावट के लिए फाइबर वगैरा पर लाखों रुपए खर्च आया था। 

              बताया जा रहा है कि दोपहर के समय अचानक बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग इतनी फैल गई कि उस पर काबू पाना नामुमकिन था। तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक साज सजावट के लिए लगा लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाह हो गया। 

          प्रत्यदर्शियों ने बताया कि गनीमत रही कि अंदर सिलेंडरों में ब्लास्ट नहीं हुआ, वरना कुछ भी हो सकता था। उन्होंने बताया कि इसमें दुकान का सामान पुरा जल चुका है,लेकिन भगवान का शुक्र है कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
Previous Post Next Post