मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला के प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने फूल मालाओं से किया अभिनंदन
अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा, 15 अगस्त-- स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज पानीपत के विधायक प्रमोद कुमार विज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर अनाज मंडी में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया। अनाज मंडी कार्यक्रम के पश्चात विधायक प्रमोद विज भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखबीर सैनी व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला के प्रतिष्ठान पर के निवास स्थान जेपी कॉलोनी पहुंचे। जहां पर सैनी परिवार, भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने सहित भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने फूल मालाओं से विधायक प्रमोद विज का फूल मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला ने पिहोवा भाजपा मंडल की पूरी टीम का विधायक प्रमोद विज से परिचय कराया।
विधायक प्रमोद विज ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मज़बूत किया गया है, किसानों के लिए नई योजनाएं शुरू की गई हैं, युवाओं को स्वरोज़गार के अवसर दिए जा रहे हैं और गरीब वर्ग के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य प्रदेश को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना है और इसके लिए पारदर्शी व ईमानदार शासन व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। विधायक प्रमोद विज ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। प्रदेश के आखिरी छोर तक आमजन को सरकार की सभी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है जिससे प्रदेश की जनता बेहद खुश है। वहीं भाजपा सरकार में कार्यकर्ताओं को भी खूब मान सम्मान दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की हड्डी होते हैं जिसकी बदौलत आज देश व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। क्योंकि आमजन भाजपा सरकार की नीतियों एवं विकास कार्यों से बहुत खुश है। कार्यक्रम के अंत में सुखबीर सैनी परिवार ने विधायक प्रमोद विद का शाल उड़ाकर वह स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। विधायक प्रमोद विजय ने सैनी परिवार को आशीर्वाद प्रदान कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल चौबे, मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा, साहिल सैनी, लाडी पाल, लव तलवार, निर्भय छाबड़ा, कृपाल सिंह, नगर पालिका के अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विकास गर्ग, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र पप्पू ढींगरा, हनु चक्रपाणि,भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, अनाज मंडी के प्रधान नवीन गर्ग, राकेश पुरोहित, जगदीश शर्मा, सतीश सैनी, विजयदीप डंग, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सदस्य रामधारी शर्मा, सरपंच कृष्ण सैसा, वरुण अत्री, सोनू मंगला, रोशन लाल, कृपाल सिंह, रिक्की शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
