∆ छात्राओं ने सांस्कृतिक रंग बिखेरे
अभिषेक पूर्णिमा।
पिहोवा,
बोधनी स्थित रोज मिडल स्कूल में हरियाली तीज का त्योहार पूरे उल्लास, पारंपरिक रंगत और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया, जिससे माहौल पूरी तरह तीजमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद छात्राओं ने हरियाणवी और पंजाबी लोकगीतों व लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीज के पारंपरिक गीतों पर झूले झूलती छात्राओं ने उत्सव की आत्मा को जीवंत कर दिया। इस सांस्कृतिक आयोजन में छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकगण और अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर भारतीय संस्कृति और नारी-शक्ति के इस पर्व को गरिमामयी रूप से मनाया।
स्कूल के एम.डी. जसपाल गिल ने कहा हरियाली तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है। इसका उद्देश्य बच्चों को हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, सौहार्द्र और सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है।"कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को मिठाइयाँ वितरित की गईं और शिक्षकों ने उन्हें तीज की शुभकामनाएं दीं।
Tags
Abhishek Purnima