---ब्रह्मलीन महंत गंगा पुरी के 84वे प्रकाशोत्सव पर हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन
ब्यूरो चीफ राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
पिहोवा, 4 मई
ब्रह्मलीन कर्मठ एवं परम श्रद्धा श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर के महंत गंगा पुरी महाराज जी का 84वां प्रकाशोत्सव बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास से छिन्नमस्तिका चिंतपूर्णी धाम अरुणाय में मनाया जाएगा। इस अवसर पर हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का विशेष आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए मंदिर के महंत लक्ष्मी नारायण पुरी ने बताया कि महंत गंगा पुरी महाराज ने सदैव गरीबों व जरूरतमंद लोगों की सेवा कर समाज में अलग ही पहचान कायम की है आज उन्हीं के पदचिन्हों व उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाजसेवा के कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन महंत गंगा पुरी महाराज ने जहां गरीबों, बच्चों, वृद्धों, विकलांगों, महिलाओं ओर अन्य वंचित समुदायों की मदद की वही वे इन वर्गों के लिए संसाधन जुटाने, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने का महत्वपूर्ण काम करते रहे। इसके साथ महंत गंगा पुरी ने समाज में फैली कुरीतियों, नशा सहित अन्य भेदभावपूर्ण प्रथाओं के खिलाफ समय समय पर जागरूकता अभियान चलाए गए जिसकी उन्होंने समाज में अमिट छाप छोडी, जिसकी आज भी चर्चा होती है।इस अवसर पर स्वामी लक्ष्मी नारायण पुरी सहित सभी संत महात्माओं व श्रद्धालुओं ने महंत गंगा पुरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ब्रह्मलीन महंत गंगा पुरी महाराज के प्रकाशोत्सव पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय श्री संगमेश्वर सेवादल(पंजी.) अरुणाय के सेवादारों ने सेवा कार्यों में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर महंत दामोदर गिरी, महंत विवेक पुरी, महंत भीमपुरी, सुभाष चंद रतन, भरथली बंसल, रामकुमार शर्मा, रामपाल मालिक, देव प्रकाश सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Tags
पिहोवा