हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली सहित अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री की पत्नी एवं हल्का विधायक मंदीप सिंह चट्टा की माता के निधन पर शोक जताया
अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा, 31 जनवरीः। आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिन्दल ने पूर्व वित्त मंत्री स्व. हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा की धर्मपत्नी एवं विधायक मनदीप चट्ठा की माता श्रीमती निर्मलदीप चट्ठा के निधन पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि परिवार के किसी सदस्य का अचानक चले जाना ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। दुख की इस घड़ी में जिन्दल परिवार पूरी संवेदना और आत्मीयता के साथ चट्ठा परिवार के साथ खड़ा है।
सांसद नवीन जिन्दल ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा के परिवार से उनका और जिन्दल परिवार का संबंध स्वर्गीय ओपी जिन्दल जी के समय से रहा है, जो केवल राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक आत्मीयता पर आधारित रहा है। निर्मलदीप चट्ठा का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें सदैव मिलता रहा। उनके निधन से केवल एक परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज ने एक स्नेहिल, संस्कारी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।लोकसभा सदस्य सांसद कुरुक्षेत्र श्री नवीन जिंदल जी ने आज श्री मनदीप चट्ठा जी विधायक पिहोवा से उनके निवास स्थान पर मिले और विधायक मनदीप चट्ठा जी की माताजी श्रीमती निर्मलदीप चट्ठा जी के स्वर्गवास पर शोक व्यक्त किया

